18 महीने से गुम दिव्यांग आरिफ को मिली खुशियां

18 महीने से गुम दिव्यांग आरिफ को मिली खुशियां

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित घरौंदा आश्रम में 10 दिनों से रह रहे दिव्यांग को ईद के पहले उसकी खुशियां मिल गईं। दरअसल उत्तरप्रदेश के अमरोहा का रहने वाला 16 साल का आरिफ पिता जियाउद्दीन 18 महीने पहले गायब हुआ था। परिवार नहीं मिलने पर प्रशासन ने उसे इंदौर के युगपुरुष धाम में रखवाया था, लेकिन वहां बच्चों की संख्या अधिक होने पर उसे 10 दिन पहले सागर शिफ्ट किया था।

ईद के एक दिन पहले आरिफ के स्वजन जानकारी मिलने पर सागर पहुंचे, जहां बेटे को पाकर उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। घरौंदा आश्रम की संचालिका प्रीति यादव का कहना है कि आरिफ 10 दिन पहले ही इंदौर से घरौंदा आश्रम सागर आया था। वह बोल और सुन नहीं सकता है। पढ़ा-लिखा भी नहीं है। इस कारण उसके परिवार वालों की तलाश में काफी मशक्कत करना पड़ी। वह बार-बार इशारों में ट्रेन से जाने की बात बोलता था, लेकिन कोई जगह या परिवार से जुड़ी जानकारी नहीं दे पा रहा था। उसे नवीन कहकर बुलाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *