सिविल सेवा दिवस : 2024 से 5 कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित करेगा मप्र कर्मचारी मंच

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आज 18 वे सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंत्रालय पार्क में कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे हुआ। प्रारंभ में मंच पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को नमन किया एवं इसके बाद शपथ ली गई।

इस अवसर पर मंच के प्रांताध्यक्ष श्री पांडे के अलावा सुनील पाठक,श्याम बिहारी सिंह,सत्येंद्र पांडे,रामविलास सिंह,मोहन सिंह रावत,मिश्रीलाल मालवीय घनश्याम कटरे,के.के.कहार,घनश्याम धौलपुरिया,सेवाराम,देवराज विश्वकर्मा,अनीस अहमद कुरेशी,शीला देवी आदि कर्मचारी मौजूद थे।

अगले साल से सम्मान देगा मंच
मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि शपथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने राज्य एवं राज्य के नागरिकों की सेवा पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से समय.सीमा में करने की इच्छा शक्ति प्रदर्शित की।

इन्होंने निर्णय लिया है कि अगले सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले शासकीय विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 5 कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को भी सिविल सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *