लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

भोपाल

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता की जा रही है। लता मंगेशकर अलंकरण के लिए उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, और ग्वालियर संभाग में यह प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग, 8 से 15 वर्ष और 15 से 25 वर्ष की श्रेणी में होगी। इच्छुक प्रतिभागी अकादमी की वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के लिए अकादमी के बाणगंगा स्थित कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2022 है।

 

See also  मध्यप्रदेश ने मलैया के कार्यकाल में सिंचाई में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की : मुख्यमंत्री चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *