लगातार सिद्ध हो रहा है कि भारत सबसे आगे है- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

 

भोपाल। इसरो द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान 3 आज चंद्रमा की सतह पर लैडिंग करने जा रहे है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसको लेकर कहा कि सारा देश आज गर्व से भरा हुआ है। मन आनंद और प्रसन्नता से सरोबार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम के कारण यह क्षण आए हैं।

देश के लिए गौरव और आनंद का दिन

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को भी प्रमाण करता हूं। जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आज का देश के लिए गौरव, आनंद और प्रसन्नता का दिन है। यह लगातार सिद्ध होता जा रहा है कि भारत अब सबसे आगे है। यह हमारे लिए एक नया कीर्तिमान है।

एमपी के स्कूलों में दिखाया जाएगा चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इसके लि निर्देश दिए गए हैं। शाम 5.27 से 6.30 तक स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विशेष सभा के आयोजन की तैयारी है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी आज लाइव प्रसारण नहीं देख पाएंगे उनके लिए गुरुवार को इसकी रिकार्डिंग दिखाने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *