यूपी के एटा से इंदौर में सवा सौ करोड़ के घोटाले का मास्टर माइंड अभय राठौर गिरफ्तार

यूपी के एटा से इंदौर में सवा सौ करोड़ के घोटाले का मास्टर माइंड अभय राठौर गिरफ्तार

सवा सौ करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपित अभय राठौर पकड़ा गया। आरोपित एटा(उप्र) में रिश्तेदारों के घर में छुपा हुआ था। आरोपित ने पकड़ने पहुंचे पुलिसवालों से बहस की और गिरफ्तारी वारंट मांग कर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने चार थानों की टीम भेजी थी। सख्ती करने पर राठौर प्रलोभन देकर बचने की कोशिश करने लगा।

गुलाब बाग कालोनी निवासी अभय राठौर(निलंबित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर)की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार रात पुलिस ने मांगलिया से राठौर के रिश्तेदार को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ के आधार पर एटा(उप्र)में दबिश मार दी। राठौर अपने बेटे जयसिंह के ससुराल वालों की मदद से फरारी काट रहा था। राठौर को पकड़ते ही रिश्तेदारों ने भाजपा नेताओं को बुला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *