मुख्यमंत्री चौहान से भाप्रसे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अधिकारियों को देश, प्रदेश और जन-सेवा के कल्याण तथा विकास कार्य करने के लिये प्रेरित किया। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के संचालक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वाले परिवीक्षाधीन अधिकारियों में नीमच के सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार शाह, धार के सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति, विदिशा की सहायक कलेक्टर सुअर्चना कुमारी, बैतूल के सहायक कलेक्टर दिव्यांशू चौधरी, मण्डला के सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, देवास के सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव और छिंदवाड़ा की सहायक कलेक्टर सुवैशाली जैन शामिल रही।

 

See also  कर्जमाफी के कारण डिफाल्टर हुए किसानों के कारण सहकारी समितियों के चुनाव अड़चन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *