मुख्‍यमंत्री की प्रवासी भारतीयों से चर्चा

मुख्‍यमंत्री की प्रवासी भारतीयों से चर्चा की

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब चीता राज्य भी है। पालपुर कुनो में अफ्रीका से चीते लाकर बसाए गए हैं। वाईल्ड लाईफ टूरिज्म के क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को विभिन्न कार्यों से रोजगार मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। पालपुर कुनो में विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया के निर्धन भाईयों-बहनों को पर्यटन से रोजगार मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के प्रथम दिन द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए ये बात कही। उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इंदौर और भोपाल के अलावा अन्य नगर भी होटल उद्योग के विकास, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और वन्य प्राणी दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने का केन्द्र बन रहे हैं।

 

सीएम ने बताया कि फरवरी माह से पालपुर कुनो में पर्यटकों को चीता देखने की सुविधा मिलने लगेगी। इस क्षेत्र की जलवायु और वातावरण चीतों को रास आ गया है। चीतों की संख्या में भी वृद्धि होगी और पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इस क्षेत्र के पर्यटन महत्व को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *