दमोह में अमानवीय कृत्य: कुशवाहा युवक से पैर धुलवाने वाले 4 सवर्णों पर केस दर्ज,तनाव

मध्य प्रदेश के दमोह में सोशल मीडिया पोस्ट से उपजा विवाद जातीय अपमान में बदल गया। सवर्णों ने कुशवाहा युवक से पैर धुलवाए, गंदा पानी पिलाया; पुलिस ने चार पर FIR की।

दमोह(MP)।जिले के पटेरा ब्लॉक के सतरिया गांव में सोशल मीडिया (Social Media)पोस्ट से शुरू हुआ विवाद जातीय अपमान में बदल गया। ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने कुशवाहा समाज के एक युवक से सार्वजनिक रूप से पैर धुलवाकर वह पानी पिलाया। वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अन्नू पांडे सहित चार पर मामला दर्ज कर लिया है और गांव में बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,पटेरा ब्लॉक के सतरिया निवासी पुरषोत्तम कुशवाहा ने इसी गांव के अन्नू पांडे का एक मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एआई तकनीक से बने इस मीम meme में पांडे के फोटो को जूतों की माला पहनाकर उसके द्वारा अवैध शराब बेचने की बात कही गई।

https://twitter.com/ranvijaylive/status/1977197928151126209

पैर धुलवाए,गंदा पानी पिलाया

मीम वायरल होने पर गांव के ही Upper-caste ब्राह्मण समाज के लोग भड़क गए। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बाद में तय हुआ कि आरोपी युवक सार्वजनिक तौर पर अन्नू पांडे के पैर धोए और वह पानी पीकर समाज से माफी मांगे। पैर धुलाई व पानी पीने का यह वीडियो भी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=82117

पैर धुलाई के वीडियो पर भड़का कुशवाहा समाज

पैर धुलाई के वायरल वीडियो सामने आते ही इस पर आरक्षित वर्ग के लोगों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए।

इससे सतरिया गांव में भी तनाव की स्थिति पैदा हुई। माहौल गर्माता देख पुलिस ने पैर धुलवाने के आरोपी युवक अन्नू पांडे व तीन अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=82107

पीड़ित ने कहा-मुझे आरोपी से कोई शिकायत नहीं
इधर,पीड़ित युवक ने भी रविवार को एक वीडियो वायरल किया। इसमें उसे कहते हुए सुना जा रहा है कि मुझे आरोपी युवक अन्नू पांडे से कोई शिकायत नहीं।

आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया गया है। पुरुषोत्तम ने लोगों से अपील करते हुए कहा-इस प्रकरण को तूल न दिया जाए।

यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=82062

पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूला
बताया जाता है कि सतरिया में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से शराब पीने व बेचने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसका ​उल्लंघन करने वाले पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी पंचायत वसूलती है। अन्नू पांडे का प्रकरण सामने आने पर उससे भी पंचायत ने पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।

यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=82104

एएसपी,एसडीएम ने गांव में डेरा डाला
घटना से माहौल तनावपूर्ण होने की भनक लगते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व हटा एसडीएम मय पुलिस बल के सतरिया गांव में ही डेरा डाले हुए हैं। एएसपी भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अन्नू पांडे समेत चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *