भोपाल,​छिंदवाड़ा में NIA,ATS की बड़ी कार्यवाही,हिज्ब-उत-तहरीर के 11 संदिग्ध हिरासत में

भोपाल। राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें आज मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों में NIA और ATS की टीम ने रेड मारी है। टीम ने भोपाल और छिंदवाड़ा से करीब आधा दर्जन संदिग्ध आतंकी पकड़े है। भोपाल के बाग उमराव दूल्हा, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहतअफजा से 4 संदिग्ध गिरफ्तार हुए है।

पकड़े गए सभी संदिग्ध आतंकी हिज्ब उत तहरीर संगठन से जुड़े हुए थे। NIA और ATS की टीम ने इनके पास से संदिग्ध दस्तावेज सहित देश विरोधी सामग्री मिली है। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी कर आगे की जांच की जा रही है। आगे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में गैस पीड़ित संगठन चिंगारी टस्ट से जुड़ा मो.वसीम भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, NIA और ATS की टीम भोपाल के बाग उमराव दूल्हा, जवाहर कालोनी और बाग फरहतअफजा से 10 संदिग्ध आतंकियों को पकड़े जाने की सूचना है। एनआइए और एटीएस ने मिलकर यह कार्रवाई की है।

हालांकि पुलिस मुख्यालय की तरफ से इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। छिंदवाड़ा में भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह सभी एचयूटी (हिज्ब उत तहरीर) नामक संगठन से जुड़े थे। इनके पास से इलेक्ट्रानिक उपकरण, धार्मिक साहित्य, मोबाइल, लैपटॉप आदि उपकरण जब्त किए गए हैं। इस संगठन का मुख्यालय लंदन में है। नोटबंदी के समय में इस संगठन की गतिविधियां बढ़ी थी। हैदराबाद में भी कार्रवाई की सूचना मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *