बिजली कंपनी अगले महीने से देगी नई सुविधाएं

बिजली कंपनी अगले महीने से देगी नई सुविधाएं

उज्जैन बिजली कंपनी शहर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अगले महीने से नई सुविधाए देने जा रही है। अब जिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन कट जाते थे, उन्हें राशि जमा करने के तुरंत बाद ही कनेक्शन जुड़ जाएगा। ऐसा कंपनी की ओर से नई आटोमेशन तकनीकी के लागू करने से होगा ।

जोड़ दी जाएगी लाइन

बकाया होने पर कंट्रोल सेंटर से काट देते थे बत्ती- विद्युत कंपनी की ओर से स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को नई सुविधा देने के लिए पिछले दो माह से सूचना प्रौद्योगिकी शाखा आटोमेशन का कार्य कर रही है। अब तक यदि किसी स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की बिजली बकाया राशि होने पर स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर से काटी जाती थी तो उपभोक्ता को रसीद दिखाना पड़ती थी या फिर जोन पर बिजली जुड़वाने के लिए संपर्क करना पड़ता था। अब बिजली कंपनी यह प्रबंध कर रही है कि यदि राशि जोन पर जमा की है तो तुरंत काउंटर से सूचना लाइन जोड़ने वाले आपरेटर को देकर लाइन जोड़ दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *