न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान अब 25 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान अब 25 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन

प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान अब 25 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। सरकार ने वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन पोर्टल को 22 से 25 मार्च तक खोलने का निर्णय लिया है।

 

अभी तक 14.85 लाख किसान पंजीयन करा चुके हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन 25 मार्च को इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संंभाग से प्रारंभ होगा। बाकी संभागों में खरीदी एक अप्रैल से प्रारंभ होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *