धार जिले मे जंगल में मकान की छत पर थी अवैध हथियारों की फैक्‍ट्री

धार जिले मे जंगल में मकान की छत पर थी अवैध हथियारों की फैक्‍ट्र

धार। जिले के गंधवानी के ग्राम बारिया में सायबर सेल और कुक्षी, मनावर और गंधवानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से संचलित की जा रही अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री के साथ लाखों के देशी पिस्टल और कट्टे जब्त किए है।22 देशी 12 बोर के कट्टे, हथियार बनाने की उपकरण, भट्टियां, लोहे के औजार, ग्राइंडर और लोहे के पाइप को जब्त किए है।

 

पुलिस ने मौके से गंधवानी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश व खरगोन के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। खरगोन के सिकलीगरों को गंधवानी में बुलाकर इन जंगलों के एक बीच एक मकान में बड़ी मात्रा में हथियारों का निर्माण किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *