दूरस्थ अंचल तक स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध: राज्य मंत्री कुशवाह

भोपाल

दूरस्थ अंचल में निवासरत ग्रामीणों को भी साधारण बीमारियों के इलाज की सुविधा उनके गाँव में ही उपलब्ध कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। इसी सोच के साथ ग्रामीण अंचल में बड़े पैमाने पर उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रं-सस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह मंगलवार को ग्वालियर जिले के विकासखंड मुरार के ग्राम गड़रौली और सौसा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गड़रौली और सौसा में उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिये राज्य सरकार द्वारा राशि मंजूर की गई है। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के साथ-साथ सरकार द्वारा चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की पदस्थापना भी की जायेगी।

 

See also  बधाई हो! केएल राहुल ने अथिया संग शादी करने BCCI से मांगा ब्रेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *