तानसेन समारोह की 100वीं वर्षगांठ पर देशभर में होंगे सांस्कृतिक उत्सव

तानसेन समारोह की 100वीं वर्षगांठ पर देशभर में होंगे सांस्कृतिक उत्सव

संगीत की दुनिया का सितारा कहे जाने वाले तानसेन की स्मृति में आयोजित होने वाला मध्य प्रदेश का विख्यात तानसेन समारोह इस वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में भव्यता और प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयां छूने जा रहा है। समारोह की 100वीं वर्षगांठ पर इसका उत्सव देशभर में होगा। तानसेन की जन्मभूमि ग्वालियर के अलावा दिल्ली, जयपुर, पटना, भोपाल और अहमदाबाद जैसे शहर भी सांस्कृतिक उत्सव के साक्षी बनेंगे।

तानसेन समारोह को देशव्यापी बनाने के लिए मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग व केंद्र सरकार की संगीत नाटक अकादमी संयुक्त आयोजन करेंगी। फिलहाल सांगीतिक कार्यक्रमों के लिए देश के छह राज्यों का चयन किया है। सामान्यत: छह दिन तक चलने वाला तानसेन समारोह इस बार एक माह तक चलेगा। इनमें देशभर के हजारों कलाकार और विश्वभर से संगीत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *