डिफाल्टर किसानों से किया गया वादा पूरा किया-शिवराज

भोपाल, 14 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय सभा कक्ष में मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पहले मंत्रि-परिषद के सदस्यों से कहा कि मध्यप्रदेश में जन-कल्याण का महायज्ञ चल रहा है। प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों के कल्याण के लिए सरकार संकल्पित है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 10 जून के कार्यक्रम और किसान -कल्याण के 13 जून के कार्यक्रम सफल हुए। यह सप्ताह इस द्ष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा । किसानों और बहनों को मंत्रि-परिषद की ओर से बधाई दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *