छिंदवाड़ा में भाजपा का विजय रथ जारी रहेगा : डॉ यादव

छिंदवाड़ा में भाजपा का विजय रथ जारी रहेगा : डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरवाड़ा में मीडिया से चर्चा में कहा कि आजादी के बाद ये पहली बार मौका आया है कि छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में एक लाख से ज्यादा वोटों से भाजपा विजयी हुई है। मैं छिंदवाड़ा की जनता का आभार मानता हूं। उस जीत में अमरवाड़ा क्षेत्र की बड़ी भूमिका थी। मैं अमरवाड़ा के सभी बन्धुओं को धन्यवाद देता हूं। अमरवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी श्री कमलेश शाह जी और हम इस क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। हम विकास के सभी कामों को पूरा करेंगे।

उन्होंने जनता से श्री कमलेश शाह को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि भाजपा का विजय रथ जारी रहेगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रत्याशी कमलेश शाह, सांसद विवेक बंटी साहू, नेत्री मोनिका बट्टी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *