कोविड प्रिकॉशन डोज टीकाकरण महा-अभियान 17 अगस्त को

भोपाल

आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश में पात्र नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 17 अगस्त को महाअभियान में सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड प्रिकॉशन डोज लगाये जाने की व्यवस्थाएँ की गई हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सभी पात्र व्यक्तियों से कोविड टीका की प्रिकॉशन डोज लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी जन-प्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिये प्रेरित करने का अनुरोध किया है। अभियान में अभी तक लगभग 13 लाख प्रिकॉशन डोज लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीके की दूसरी डोज के 6 माह बाद व्यक्ति प्रिकॉशन डोज के लिये पात्र हो जाता है।

 

See also  मप्र:आरईएस के 76 इंजीनियरों को पदोन्नति का तोहफा, अब संभालेंगे कार्यपालन यंत्री की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *