केंद्र सरकार ने बढ़ाया 14 खरीफ की फसलों की MSP

केंद्र सरकार ने बढ़ाया 14 खरीफ की फसलों की MSP

किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर सात हजार 550 रुपये प्रति क्विंटल किया है यानी 550 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी तरह प्रति क्विंटल सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,183 के स्थान पर 2,300 रुपये मिलेगा। इस निर्णय से किसानों को उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी मिलेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस निर्णय से किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में खरीफ फसलों में सोयाबीन, धान, अरहर, मक्का, मूंग और कपास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। बोवनी की तैयारियां चल रही है। केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *