किसान मप्र में अपना गेहूं, चना बेचने के लिए खुद उपार्जन केंद्र चुन सकेंगे

किसान मप्र में अपना गेहूं, चना बेचने के लिए खुद उपार्जन केंद्र चुन सकेंगे

गेहूं, चना के उपार्जन (बेचने) के लिए किसान खुद उपार्जन केंद्र चुन सकेंगे। बुधवार को अपने आवास पर रबी फसल के उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्र चुनने की सुविधा दें, ताकि उन्हें अपनी उपज तुलवाने में समस्या न आए। वहीं उन्हें समय पर राशि का भुगतान करें। उन्होंने उपार्जन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह, सहकारिता मंत्री डा़ अरविंद भदौरिया और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *