ओंकारेश्वर बांध से निकली मुख्य नहर फूटी

ओंकारेश्वर बांध से निकली मुख्य नहर फूटी

ओंकारेश्वर। अनियमित मानसून के कारण कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हुई थी। सोमवार को शहर में भी सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे जमकर पानी बरसा। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सोमवार को हुई बारिश आफत बनकर बरस पड़ी।

सोमवार को सुबह से हुई बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाई। सुलगांव में नाला उफान पर आने से लोगों के घरों और खेतों में पानी घुस गया। ओंकारेश्वर में भी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ओंकारेश्वर सहित आसपास के क्षेत्र में भीषण बारिश में पूरी तरह से जनमानस को अस्त-व्यस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *