इंदौर: क्रेन से छिटककर गिरी बस,4 राहगीर मृत

इंदौर। सड़क पर चलते समय क्रेन हमारे आसपास से भी गुजरे तो वाहन चालक यूं ही इससे बचने की कोशिश करते हैं।एक अज्ञात भय होता है कि कहीं क्रेन का अगला उठा हुआ हिस्सा अचानक सड़क पर न आ गिरे,लेकिन इंदौर में मंगलवार को यह भय सच साबित हो गया।

एक क्षतिग्रस्त बस को टांग कर ले जा रही क्रेन के ब्रेक अचानक फेल हुए और इसमें टंगी बस अचानक सड़क पर आकर अनियंत्रित हो गई। इसकी चपेट में आने से चार राहगीरों की मौत हो गई।इंदौर: क्रेन से छिटककर गिरी बस,4 राहगीर मृत

हादसा शहर के बाणगंगा इलाके में आज शाम घटित हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक दुर्घटनाग्रस्‍त बस को ले जाने के दौरान क्रेन का तार टूट गया और वाहन सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों पर गिर गया। दुर्घटना के बाद बाणगंगा पुल इलाके में जाम भी लग गया था। बताया जाता है कि क्रेन के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है।

क्रेन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस के पीछे चल रही क्रेन ने अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकल को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। इसमें क्रेन मोटरसाइकल सवारों को कुचलती हुई नजर आ रही है।

हादसे में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य महिला का पैर टूटा है। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक इंदौर के एयरोड्रम क्षेत्र के रहवासी बताए गए हैं। इनमें नाम रितेश पिता दिनेश किशोर उम्र 16 वर्ष कावेरी नगर, शरद किशोर उम्र 6 साल पता चले हैं। दो अन्‍य मृतकों के नाम राज चंंगीराम उम्र 13 वर्ष और सुनील परमार उम्र 56 वर्ष हैं। घायल महिला का नाम शारदा पति दिनेश उम्र 40 वर्ष निवासी कावेरी नगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *