प्रतिदिन एक सेब खाने से नहीं पड़ेगी डाक्टर की जरूरत

 

सेब खाने में तो मीठा होता है, सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सेब पौष्टिक फलों में से एक है। सेब इम्यूनिटी को बढ़ाता है। कहा जाता है, कि प्रतिदिन एक सेब खाने से डाक्टर की जरूरत की नहीं पड़ती है। बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। सेब खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

डाइटीशियन डे ने कहा कि डाक्टर हमेशा उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को पोटेशियम रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। सेब में फाइबर कैल्शियम और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। वजन कंट्रोल करने के लिए भी सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में फाइबर की अधिकता होती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या दूर होती है। प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेब दिवस मनाया है।

प्रतिदिन बच्चों को देती हूं सेब

प्रतिदिन बच्चों को सेब खाने के लिए जरूर देती हूं। कई बार वे नहीं बोलते है, लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखना है। सेब खाने से कई रोंगो में आराम मिलता है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बीमार होने का खतरा कम होता है। डाइट में सेब को शामिल करना जरूरी है। मैंने भी अपना वजन कम करने के लिए प्रतिदिन एक सेब खाया है। नवरात्र के त्योहार पर काफी सारे लोग व्रत रख रहे हैं। व्रत में भी सेब खाना अच्छा हाेता है। सेब में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को अच्छा रखता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम भी होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

मानसिक तनाव होता है कम

फलों में सेब बहुत ही फायदेमंद है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्लेजर हार्मोंस का स्तर बनाए रखते हैं, जिससे हम खुश रहते हैं। मानिसक तनाव भी नहीं होता है। हर किसी को प्रतिदिन एक सेब नियमित खाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *