PoK हमारा था, है और रहेगा, जल्द भारत में होगा शामिल

PoK हमारा था, है और रहेगा, जल्द भारत में होगा शामिल

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओेके) में जारी अशांति और बढ़ती हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा, जो अंततः भारत में वापस शामिल होगा। पीओके के लोग पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास से प्रभावित हो रहे हैं।

महाराष्ट्र के नासिक में ‘आयोजित विश्वबंधु भारत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,”पीओके में लोग नियंत्रण रेखा के पार हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रहे हैं और उससे प्रभावित हैं। वे खुद से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर हम क्यों पीड़ित हैं। हमारे साथ अन्याय क्यों हो रहा है।” बता दें कि कई दिनों से पीओके के मुजफ्फराबाद में अराजकता व्याप्त है। बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती दरों से परेशान लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के साथ उनकी झड़प हो रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *