नेपाल में आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

नेपाल में आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके

आज दोपहर नेपाल के बजूरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां दोपहर 1.45 बजे के करीब 5.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसका असर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में महसूस हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के काफी हल्के झटके महसूस किये गये। कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *