इन 5 वास्तु उपाय से मिलता है धन

इन 5 वास्तु उपाय से मिलता है धन

हर व्यक्ति की एक चंद्र राशि होती है और इसी तरह कुंडली में जन्म के समय से संबंधित एक लग्न राशि भी होती है। व्यक्ति के गुण और उसके व्यवहार को लग्न राशि काफी हद तक प्रभावित करती है। यदि आपके कार्य नहीं बन पा रहे हैं या आप आर्थिक रूप से तकलीफ में हैं तो अपनी लग्न राशि के स्वामी ग्रह के अनुकूल रंग की कोई वस्तु अपने साथ जरूर रखें या स्वामी ग्रह के रंग से संबंधित कोई एक छोटा कपड़ा अपने साथ जरूर रखें।

रोज सुबह लक्ष्मी का घर में पूजन करना चाहिए और शाम को घर के मुख्य द्वार पर दायीं ओर एक घी का दीया जरूर जलाएं। इन दोनों कार्यों से धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और ऐसा करने वाले व्यक्ति को आशीर्वाद देती हैं।

गणेश भगवान जी के स्वरूप को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धन संबंधित सभी समस्याओं का अंत होता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का भी उदय नहीं हो पाता है।

यदि आप घर में तुलसी जी की सेवा करते हैं और गाय को प्रतिदिन भोग लगाते हैं तो धन की देवी लक्ष्मी जी सदैव आपके पास रहती हैं। यह दोनों कार्य एक विद्यार्थी, व्यवसायी, गृहणी और नौकरी-पेशे वाले व्यक्ति के लिए अति शुभ बताए गए हैं। घर में सिल्वर तुलसी प्लांट को रखना भी वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। यदि इन उपायों के साथ-साथ व्यक्ति अपने इष्टदेव का ध्यान निरंतर करता रहता है तो व्यक्ति को सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिल जाती है और धन का लाभ भी जल्द ही मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *