छग : मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का किया गया वर्चुअल शुभारम्भ

धमतरी 21 मार्च।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज दोपहर को मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का वर्चुअल शुभारम्भ किया।

इसके तहत जिला स्तर पर वन विभाग के तत्वावधान में धमतरी विकासखण्ड के ग्राम विश्रामपुर में निजी भूमि पर सागौन और नीलगिरी पौधे के 600 टिश्यूकल्चर का रोपण किया गया।

इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी प्रशांत ठाकुर, डीएफओ मयंक पाण्डेय सहित उपस्थित जिला पंचायत की सदस्य द्वय कविता बाबर और तारिणी चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व अधिकारियों के द्वारा 4.25 एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। आज दोपहर को तुमरावहार बीट दक्षिण धमतरी सर्कल परिक्षेत्र धमतरी

में स्थित इयान क्षेत्र के ग्राम विश्रामपुर में आनंद पवार की निजी भूमि पर 270 पौधे टिश्यू कल्चर सागौन एवं 320 पौधे नीलगिरी के पौधे रोपकर जिले में इस योजना का आगाज किया गया।

वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय ने बताया कि जिले में इस योजनान्तर्गत 466 हितग्राहियों का चयन किया गया है। इन हितग्राहियों को 685 एकड़ भूमि में चार लाख दो हजार 253 पौधों का रोपण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विश्व वानिकी दिवस पर जिले में 13 हितग्राहियों के 29 एकड़ में 12 हजार 643 पौधों का रोपण किया गया। इसमें क्लोनल, नीलगिरी, टिशू कल्चर बास, टिश्यू कल्चर सागौन साधारण सागौन प्रजाति के पौधे भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *