21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 महिलाएं भी शामिल

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान अभियान जारी है। पिछले 1 महीने में कई नक्सलियों (Naxalites) ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। तो वहीं आज फिर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। कांकेर (Kanker) जिले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 13 महिला और 8 पुरुष कैडर शामिल हैं जिन्होंने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इनलोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि रविवार को इन नक्सलियों ने बस्तर (Bastar) रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समर्पण किया है। इस समूह में कई बड़े माओवादी नेता शामिल थे। इनमें डिवीजन कमेटी सचिव मुकेश भी थे। उनके साथ चार DVCM (डिवीजन कमेटी सदस्य), नौ ACM (एरिया कमेटी सदस्य) और कुमरी और किस्कोडो एरिया कमेटी के आठ पार्टी सदस्य भी थे।

जल्द नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़!
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की कॉपी और गुलाब का फूल दिया गया। इन्हें अब सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही, अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि उत्तरी बस्तर में काफी हद तक लाल आतंक का अंत हो जाएगा। अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है। धीरे धीरे सरकार के नक्सलमुक्त अभियान के चलते ये हिस्सा भी माओवादियों से मुक्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *