छत्तीसगढ़ के इन जिलों में खुलेंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय, सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में खुलेंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय, सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार
छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खुलेंगे। ये नये केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में खोले जायेंगे। सेंट्रल स्कूल खोलने की मंजूरी मिलने पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के शुरू होने से राज्य के छात्रों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *