वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2023 में 2.9 प्रतिशत रहेगी

आईएमएफ की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास दर अनुमान के बारे में बताया गया। 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 3.4 प्रतिशत और 2023 में 2.9 प्रतिशत और 2024 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बड़ी बात यह है कि आईएमएफ ने 2023 के विकास दर के अनुमान में वृद्धि की है। यह अक्टूबर 2022 में जारी किए गए अनुमान से 0.20 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, विकास दर भी 2000 -19 की औसत विकास दर 3.8 प्रतिशत से कम है।
भारत की विकास रहेगी सबसे तेज
भारत की अर्थव्यवस्था की गति 2022 के साथ 2023 और 2024 में भी जारी रह सकती है। आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.1 प्रतिशत और 2024 में 6.8 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है। 2022 के लिए ये अनुमान 6.8 है। इस दर के साथ भारत की विकास दर दुनिया में सबसे अधिक होगी।
चीन, अमेरिका और यूरोप की विकास दर
आईएमएफ ने चीन, अमेरिकी और यूरोप जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थओं के बारे में भी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है। चीन की अर्थव्यवस्था 2022 में 3.0 प्रतिशत, 2023 में 5.3 प्रतिशत और 2024 में 5.2 की दर से विकास कर सकती है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2022 में 2.0 प्रतिशत, 2023 में 1.4 प्रतिशत और 2024 में 1.0 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यूरोप की अर्थव्यवस्था का 2022 में 3.5 प्रतिशत, 2023 में 0.7 प्रतिशत और 2024 में 1.6 प्रतिशत से बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *