ईपीएफओ ने शुरू की ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा

ईपीएफओ ने शुरू की ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है। EPFO ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्लेम करने के तीन से चार दिनों में पैसा खाते में जमा हो जाएगा।

 

ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसे पचास हजार से एक लाख रुपये कर दिया गया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफ योजना 1952 के अंडर पैरा 68के (शिक्षा और विवाह) और 68बी हाउसिंग के तहत दावों को ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा के अंतर्गत लाया गया है। इसके लिए ईपीएफओ ने ऑटो क्लेम सॉल्यूशन लॉन्च किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *