Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

 

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 23 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 128 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70396 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 22 फरवरी से 1003 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 22 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये थी। 23 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62027 रुपये हो गई है। 22 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69393 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

23 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61779 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56817 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46520 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36286 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना
22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *