हरदा में नई फूड प्रोसेसिंग यूनिट की तैयारी, अप्रैल अंत तक उत्पादन शुरू होने के आसार

हरदा।
फूड प्रोसेसिंग उद्योग के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत स्थापित हो रही गोल्याजी इंडस्ट्री में उत्पादन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

 फैक्ट्री के लिए ऑटोमेटिक कंटीन्यूअस फ्राइंग मशीन की पहली खेप गोडाउन पहुंच गई है।

इंडस्ट्री के प्रमुख आनंद जाट ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि इस मशीन की मदद से प्रतिदिन करीब 2 लाख पैकेट स्नैक्स तैयार किए जा सकेंगे।

रोजाना चाहिए 12 क्विंटल खाद्य तेल

आनंद जाट (Photo) ने लिखा कि मशीन को संचालित करने के लिए प्रतिदिन लगभग 1200 लीटर खाद्य तेल की आवश्यकता होगी।

इस मशीन से नमकीन, सेंव, चिप्स, नट्स, भुजिया सहित विभिन्न प्रकार के फ्राइड खाद्य पदार्थों का उत्पादन किया जा सकेगा।

कंपनी के पूरे प्रोजेक्ट में सभी मशीनों के साथ प्रतिदिन करीब 7 लाख पैकेट वेफर्स और नमकीन तथा 26 हजार कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के उत्पादन की क्षमता विकसित की जा रही है।

उद्योग प्रबंधन के अनुसार इस परियोजना की योजना करीब एक वर्ष पहले बनाई गई थी।

सप्लाई  नेटवर्क भी तैयार

जिसके लिए लंबे समय तक अध्ययन और तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद मशीनों की व्यवस्था की गई है। आसपास के कई जिलों में उत्पादों की सप्लाई के लिए नेटवर्क भी तैयार किया जा चुका है।

एसएचजी की भूमिका होगी अहम

फैक्ट्री के संचालन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

प्रबंधन का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी होने के बाद अप्रैल माह के अंत तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *