थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही दाल दलहन समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर

 

दिल्ली 05 अगस्त| स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही दाल दलहन समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों के भाव में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफ़ाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव में टिकाव रहा। दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पुराने स्तर पर पड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *