सेवाग्राम में महात्मा गांधी के आश्रम का आमिर खान ने किया दौरा

सेवाग्राम में महात्मा गांधी के आश्रम का आमिर खान ने किया दौरा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रविवार को पहली बार महाराष्ट्र के सेवाग्राम का दौरा किया। एक्टर ने बताया कि वह महात्मा गांधी के अनुयायी रहे हैं। साथ ही खान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपने ऊपर प्रभाव के बारे में बात की।

महाराष्ट्र में स्थित सेवाग्राम महात्मा गांधी का आश्रम है। 1936 से 1948 में अपनी मृत्यु तक वे यहीं रहे।

आमिर खान ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “मैं पहली बार सेवाग्राम आया हूं। यहां एक जादुई ऊर्जा है। मैं बापूजी का अनुयायी रहा हूं। उनके विचारों का मुझ पर बहुत प्रभाव है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उस जगह आया हूं, जहां उन्होंने समय बिताए हैं। उन्होंने जिन चीजों का इस्तेमाल किया था। उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह वाकई एक अद्भुत जगह है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *