रश्मिका ने किरिक पार्टी के मेकर्स का जताया आभार

रश्मिका ने किरिक पार्टी के मेकर्स का जताया आभार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। इसी फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना का एक बयान सामने आया है। दरअसल बीते दिनों अभिनेत्री का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद हाल ही में ‘किरिक पार्टी’ की सफलता का पूरा श्रेय रश्मिका ने ऋषभ शेट्टी और रक्षित शेट्टी को दिया है।
रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कहा, ‘मेरा ऐसा मानना है कि वास्तव में रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी ने मुझे रास्ता दिखाया है। पहली फिल्म मिलने से पहले आप यह सोच भी नहीं सकते कि आप में एक एक्टर बनने की क्षमता है। फिल्म के निर्माताओं ने मुझपर भरोसा किया और यह बेहतरीन मौका दिया।’ उन्होंने कहा कि रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी ने ही मुझे इस इंडस्ट्री के लिए रास्ता दिखाया है, जिसके कारण आज मैं अपने अभी तक के करियर में अच्छे लोगों और कलाकारों के साथ काम कर पाई हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *