‘मुंज्या’ ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की

‘मुंज्या’ ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की

फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया था। ‘मुंज्या’ ने पहले दिन 4 करोड़ 21 लाख रुपये का बिजनेस किया, जबकि विशेषज्ञों ने इसे 1.5 से 2 करोड़ के बीच का अनुमान लगाया था। इसने साबित कर दिया कि फिल्म की क्षमता को कम आंका गया था। इसके बाद दूसरे दिन का कलेक्शन 6 करोड़ 75 लाख रुपये रहा, जिससे कुल कलेक्शन 10 करोड़ 96 लाख रुपये हो गया है।

कहानी और स्टारकास्ट की यूनीक एक्टिंग ने जीता दिल फिल्म की कहानी 90 के दशक में लिखी गई है और इसमें शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिली कम स्क्रीन्स के बावजूद इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शरवरी वाघ के लिए यह फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के बाद दूसरी बड़ी हिट साबित हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *