मशहूर एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, 15 हजार रुपये में कराती थी ऐसे काम

मुंबई, क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक देह व्यापार का रैकेट कथित रूप से कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को रेस्क्यू भी किया है और उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है। मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने डमी ग्राहकों को होटल में भेजा था और इस तरह उन्होंने इस रैकेट का खुलासा किया और आरोपी आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *