पंचायत 3’ के फुलेरा गांव की सचिव बनी उर्फी जावेद

‘पंचायत 3’ के फुलेरा गांव की सचिव बनी उर्फी जावेद ‘पंचायत 3’ के मेकर्स सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच प्राइम वीडियो ने एक क्लिप शेयर की है जिसमें उर्फी जावेद फुलेरा गांव का सचिव बनने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्फी सपने में खोई हुई है और खुद को सचिव बनने पर दावा करती हैं। ‘पंचायत 3’ का लम्बे समय से इंतजार कर रहे लोगों का क्या कहना है ? उर्फी जावेद बनेगी ‘पंचायत 3’ में फुलेरा गांव की सचिव?

‘पंचायत 3’ के मेकर्स ने प्राइम वीडियो पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें उर्फी जावेद, रैपर किंग और शादी डॉट कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये सभी स्टार्स फुलेरा गांव का सचिव बनने के लिए पूरी तैयारी के साथ सपने देख रहे हैं। वीडियो में उर्फी जावेद अपने मन में सोचते हुए कहती हैं, “ फुलेरा की सचिव तो मैं ही बनूंगी, पता है ना।” रैपर किंग मन में ही उर्फी को जवाब देते हैं, “हां, ऐसा है क्या।” अनुपम मित्तल कहते हैं, “लौकी के एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेंगे अब, तुम्हें लगता है तुम मुझसे जीत सकती हो।” वहीं उर्फी कहती हैं, “ एक बार अंदर तो जाने दो मुझे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *