मुंबई(Janprachar.com)। वर्ष 2021 के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड गुरुवार को घोषित किए गए। बेस्ट पापुलर फिल्म का अवार्ड RRR को तो बेस्ट एक्टर अवार्ड पुष्पा द राइजिंग के अल्लू अर्जुन को मिला है। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं, चार्ली 777 को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार मिला है। पिछले साल अजय देवगन और साउथ स्टार सूर्या ने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।
इस तरह अवार्ड में दक्षिण भारत की फिल्मों एवं कलाकारों का दबदबा देखा जा रहा है।
यह अवार्ड केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं। मंत्रालय ने आज इनकी घोषणा की। अवार्ड की सूची कुछ इस प्रकार है..
* बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स
*बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
*बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
* स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
*बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइजिंग)
*बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
*बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)
*बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
*बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट
*बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
*बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम
*बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)
*बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
*बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला
*बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
*बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना
*बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
1954 में हुई थी शुरुआत
नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।