कियारा-सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी से सामने आई फोटोज

कियारा-सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी से सामने आई फोटोज

बॉलीवुड के स्टनिंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं। स्टार कपल की संगीत सेरेमनी भी स्टार्ट हो गई है। इस संगीत सेरेमनी के कुछ फोटोज भी सामने आए हैं। इन तस्वीरों में सूर्यगढ़ पैलेस को पिंक कलर की रोशनी से जगमगाता हुआ सजाया गया है। इतना ही नहीं सिक्योरिटी का भी खास इंतजाम किया गया है। साथ ही ये भी ध्यान रखा गया है कि कहीं से भी कोई फोटो लीक न हो, इसके लिए सूर्यगढ़ पैलेस के गेट को काले कपड़े से फ्रंट साइड से कवर कर दिया गया

सामने आई तस्वीरों में सूर्यगढ़ पैलेस रात के अंधेरे में पिंक कलर की रोशनी से जगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ वीडियोज में सूर्यगढ़ पैलेस के बाहर गाने की आवाजें भी आ रही हैं। सूर्यगढ़ पैलेस के मेन गेट के फ्रंट साइड को काले कपड़े से कवर कर दिया गया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड पैलेस के पास किसी को भी नहीं जाने दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *