Shelley Duvall फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन

Shelley Duvall फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन

‘द शाइनिंग’ और ‘फ्रैंकेनविनी’ जैसी हॉलीवुड मूवीज के लिए फेमस हुई एक्ट्रेस एक्ट्रेस शेली डुवैल का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें डायबिटीज की शिकायत थी, जिसकी वजह से वो काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।

 

उनके पति डैन गिलरॉय ने ये दुखद खबर लोगों के साथ शेयर की है। डुवैल ने टेक्सास के ब्लैंको स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। ‘ब्रूस्टर मैकक्लाउड’ शेली की पहली फिल्म थी।

उनके पति ने मीडिया को बताया कि एक्ट्रेस को डायबिटीज की वजह से कई गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स हो गए थे जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा,’ मेरी प्यारी, अद्भुत जीवन साथी और दोस्त ने हमें छोड़ दिया। हाल ही में उसे बहुत अधिक कष्ट सहना पड़ा लेकिन अब वह स्वतंत्र हैं। उड़ जाओ, खूबसूरत शेली।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *