Pawan Singh का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को लंदन के खूबसूरत लोकेशन को दिखाया गया है। टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और जैकेट पहने पवन सिंह इस गाने में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं वेस्टर्न ड्रेस में स्मृति सिन्हा अपनी कातिल अदा से बिजली गिरा रही हैं और अपने डांस मूमेंट से सबको दीवाना बना रही हैं। वहीं पवन सिंह स्टाइलिश लुक में अपने चिर परिचित अंदाज में डांस करके अपने फैंस व ऑडियंस को क्रेजी बना रहे हैं। इस गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। इस गाने का फिल्मांकन लंदन के बहुत ही मनोरम स्थल पर किया गया है।
गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा की ये गाना बेहद ही खास अंदाज में शूट किया गया था। जो दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा जाए। गाना बहुत ही शानदार है जो दर्शकों की जुबान पर बहुत जल्दी ही चढ़ जा रहा है। इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *