Cannes 2024 में लाइमलाइट बनीं ये भारतीय अदाकारा

Cannes 2024 में लाइमलाइट बनीं ये भारतीय अदाकारा

दुनियाभर में पॉपुलर कान्स फिल्म फेस्टिवल इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दुनियाभर के सितारे रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस साल कई सितारों का कान्स डेब्यू हुआ है। वहीं, 17 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कियारा आडवाणी ने अपना डेब्यू किया है। यह पहली बार है, जब कियारा को कान्स 2024 में मौका मिला। इस दौरान कियारा का लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। सिर्फ कियारा ही नहीं, ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला समेत कई ऐसी भारतीय अदाकार हैं, जो कान्स में लाइमलाइट बनी रहीं। आज हम आपके लिए उन्हीं सितारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। इस बार भी उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऐश्वर्या के इस फेस्ट से दो लुक सामने आए हैं। ये दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *