36 वें जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने ब्लैक थाई स्लिट शिमरी ड्रेस पहनी

11 जनवरी को आम्रपाली दुबे ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया है. बीते दिन आम्रपाली दुबे 36 साल की हो चुकी हैं. अपने जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने खूब मौज मस्ती की है. सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है. आम्रपाली दुबे के बर्थडे बैश के इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को खुद आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. अम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है कि एक्ट्रेस अपना यह बर्थडे सरप्राइज देख काफी शौक हो गई थीं.
पोस्ट की गई तीनों तस्वीरों में आम्रपाली दुबे के चेहरे की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही. एक्ट्रेस शेयर की गई दोनों फोटो में फोन पर बिजी नजर आ रही हैं. बीते दिन सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे को हर दूसरे सितारे ने एक स्पेशल पोस्ट के साथ विश किया था.आम्रपाली दुबे के बर्थडे आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक थाई शिमरी गाउन पहने हुए अपने लुक को कंप्लीट किया था. एक्ट्रेस ने खुले बाल रखते हुए कानों में डायमंड इयररिंग्स और हाथ में एक क्लासी वॉच कैरी की हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *