24 नवंबर को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी

मुंबई, 24 जून/ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी 24 नवंबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत
ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज की जाएगी।
कंगना रनौत ने बताया, इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और डार्केस्ट चैप्टर में से एक है जिसे युवा भारत को
जानना जरूरी है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है ,और मैं इस रचनात्मक यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए , प्रतिभाशाली अभिनेता, स्वर्गीय सतीश कौशिक जी, अनुपम जी, श्रेयश, महिमा और मिलिंद की शुक्रगुजार हूं । मैं भारत के इतिहास के इस उल्लेखनीय प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। जयहिंद! मणिकर्णिका फिल्म्स प्रस्तुत इमरजेंसी, जिसका निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने किया है। पटकथा रितेश शाह की है और कहानी रनौत की है। इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *