10 मार्च को लॉन्च होगी फैमिली कॉमेडी सीरीज

10 मार्च को लॉन्च होगी फैमिली कॉमेडी सीरीज

प्राइम वीडियो ने आज अपनी पारिवारिक कॉमेडी, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ हैप्पी फ़ैमिली: कंडीशंस अप्लाई के अपने क्विर्की और रोमांचक ट्रेलर के लॉन्च के साथ इसके ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। इस सीरीज में राज बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अतुल कुलकर्णी और आयशा जुल्का जैसे स्थापित कलाकरों के साथ रौनक कामदार, मीनल साहू, सनाह कपूर और अहान साबू जैसे युवा अभिनेताओं का पूरा जमावड़ा है।

 

आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित और निर्देशित, और हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित, हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई एक एपिसोडिक रिलीज होगी। पहले चार एपिसोड प्राइम वीडियो पर 10 मार्च को 240 से अधिक देशों और टेरीटरीज में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर किये जायेंगे , और उसके बाद 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 2 एपिसोड रिलीज़ होंगे।

 

ठहाकों से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को ढोलकियाज़ के परिवार की दुनिया में ले जाता है जहां एक ही घर में चार पीढ़ियाँ जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करती हैं। दुनिया के लिए, ढोलकियाज़ भले ही पिक्चर-परफेक्ट हैं लेकिन किसी भी आम परिवार की तरह वे भी बेतरतीब हैं ; हर एक की अपनी अनूठी सनक है, धुन है और बोली है। लेकिन ये सारी खामियां ही उन्हें एक ऐसे अनूठे बंधन में बांधती है जो उन्हें मजबूती से जोड़े रखता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *