बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आयेगी सनी लियोनी

मुंबई, 16 जून/ बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी 2 मे नजर आयेगी। वर्ष 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस शो में सनी लियोनी नजर आयेगी। सनी लियोनी बिग बॉस सीजन 05 में कंटेस्टेंट थीं। सनी लियोनी ने कहा, ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा होगा। यह मेरे करियर के महत्वपूर्ण मोड़ में से एक है। मैं शो को करीब से देख रही हूं और इसे अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। तो, इंतजार करें और देखें, मौसम बदलने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होगा।

See also  सलमान खान थे असली निशाने पर? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग की साजिश का नया एंगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *