‘कांतारा चैप्टर 1’ में होंगे दमदार एक्शन सीक्वेंस

‘कांतारा चैप्टर 1’ में होंगे दमदार एक्शन सीक्वेंस
होम्बले फिल्म्स की “कांतारा चैप्टर 1” यानी ‘कांतारा-2’ मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके पहले पार्ट ‘कांतारा’ ने इस साल फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। ये ब्लॉकबस्टर मूवी थी और इसके हिट होने के बाद ही दूसरे पार्ट की घोषणा फिल्म के एक्टर ऋषभ शेट्टी ने कर दी थी। अब इस मूवी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी सामने आई है।
कांतारा-2 की लेटेस्ट अपडेट
कांतारा चैप्टर 1 के फर्स्ट-लुक टीज़र के रिलीज़ होने के बाद, जिसमें ऋषभ शेट्टी एक थ्रिलिंग और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं, इस मूवी को लेकर उत्साह आसमान छू रहा है। फैंस की बढ़ रही बेसब्री के बीच, हमें पता चला है कि फिल्म का चौथा शेड्यूल आने वाले हफ्ते में शुरू होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *