गुना गैंगरेप प्रयास केस :पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे आरोपी,दो फरार

गुना गैंगरेप प्रयास और मारपीट मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 5आरोपियों को बीती रात ही धरदबोचा गया,जबकि दो फरार हैं।

“एसपी हितिका वासल ने वारदात को गंभीरता से लिया। पुलिस बल की कड़ी नाकेबंदी के चलते वारदात को अंंजाम देने वाले 5आरोपियों को बीती रात ही धरदबोचा गया,जबकि दो फरार हैं।”

शिवकुमार जोगी, गुना/भोपाल।

गुना में इंजीनियर युवक और उसकी मंगेतर के साथ हुई मारपीट, लूट और गैंगरेप प्रयास मामले में पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ज​बकि दो फरार हैं। इनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। पकड़े गए सभी आरोपी बंजारा जाति के हैं।

(गुना एसपी हितिका वासल ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तत्काल एसआईटी गठित की। )

5 आरोपी गिरफ्तर,दो अन्य की तलाश जारी
एसपी वासल के मुताबिक,वारदात को बंजारा जाति के 7 युवकों ने अंजाम दिया।

इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि दो फरार हैं।

पकड़े गए आरोपियों में धरनावदा थाना क्षेत्र निवासी बबलू ,छोटू,महेंद्र,दिनेश,सरदार व राघौगढ़ थाना क्षेत्र निवासी छोटू बंजारा शामिल हैं।

फरार आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

वारदात का खुलासा करने में एसडीओपी दीपा डोडवे की अहम भूमिका रही।

पुलिस लाइन तक का फोर्स उतारा

आरोपियों की तलाश में गुना ​दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी जुटे।

एसपी के निर्देश पर थाना कैंट,धरनावदा,राघौगढ़,कोतवाली,आरोन,बजरंगगढ़ यहां तक कि पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक भी आरोपियों की तलाश में लगाए गए।

इसके अलावा साइबर सेल की मदद भी ली गई।

पुलिस बल ने बीते 24घंटों में दिन—रात एक कर समूचा जंगल छान मारा।

अंतत: आरोपियों को धरनावद व राघौगढ़ के जंगल से ही घेराबंदी कर दबोचने में पुलिस को मदद मिली।

गुरुवार रात दिया वारदात को अंजाम

दरअसल, गुरुवार रात  इंजीनियर और उसकी मंगेतर को 4-5 बदमाशों ने झांसा देकर रोक लिया था।

प्रेमी युगल हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहा था।

इसके बाद दोनों को जंगल में ले जाकर मारपीट की गई।

आरोपियों ने लूटपाट की और युवती के साथ बर्बरता करते हुए गैंगरेप का प्रयास किया।

राहगीर की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी।

इसके बाद दोनों पीड़ितों को थाने लाया गया था।

घटना धरनावदा थाना क्षेत्र की थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की थी।

‘बाइक पंक्चर है’ कहकर रुकवाया

पुलिस के अनुसार, कोलकाता निवासी 26 वर्षीय युवती वर्तमान में झारखंड में रह रही थी।

वह अपने दोस्त के साथ हनुमान टेकरी दर्शन के लिए आई थी।

गुरुवार रात लौटते समय पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने बाइक पंक्चर होने का बहाना बनाया था।

जैसे ही दोनों रुके, आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली थी।

इसके बाद उन्हें सड़क किनारे जंगल की ओर ले जाया गया था।

मारपीट के बाद साथियों को भी बुलाया

पीड़िता के मुताबिक, जंगल पहुंचने के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया था।

सभी ने युवक और युवती के साथ डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की थी।

बदमाश मोबाइल फोन और बाइक भी छीन ले गए थे।

युवती ने आरोप लगाया था कि उसके दोस्त को अलग ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया था।

कपड़े फाड़े, विरोध पर हाथ बांधे

पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म का प्रयास किया था।

विरोध करने पर कपड़ों से हाथ बांध दिए गए थे।

मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उसके निजी अंग में लकड़ी डाल दी थी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

राहगीर की सूचना से पहुंची पुलिस

घटना के दौरान पीड़िता को अपने दोस्त की चीखें सुनाई देती रहीं।

इसी बीच एक राहगीर ने डायल-112 पर सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस को आता देख आरोपी जंगल से फरार हो गए थे।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ी

पुलिस ने युवती की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

एसआईटी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की थी।

इसी जांच के आधार पर पुलिस पांच संदिग्धों तक पहुंची।

फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार


इधर,शराब कारोबारी के मुनीम कमलेश शिवहरे पर फायरिंग मामले में गुना कैंट थाना पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान वनराज पारदी और देवराज उर्फ कैप्टन पारदी के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने शहर की लूट और 3 सूने मकानों में चोरी की वारदातें भी कबूली।

उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

बदमाशों ने गए साल 4 जून को शिवहरे पर हिलगना से लौटते वक्त हमला किया था।

पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

अब कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।