एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: हॉक फोर्स को मिली नई ताकत, 65 डीएसपी के तबादले

मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बालाघाट की हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती हुई, जबकि ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन के सीएसपी भी बदले गए।

भोपाल।

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं के जरिए कानून-व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद की है। गृह विभाग ने शनिवार देर रात 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

तबादला सूची में शहरी पुलिसिंग के साथ नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) में बदलाव किए गए हैं, जबकि भोपाल और इंदौर में भी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बालाघाट में हॉक फोर्स को मिला नया बल

नक्सल गतिविधियों से प्रभावित बालाघाट जिले में हॉक फोर्स के लिए डीएसपी रैंक के 18 अधिकारियों को सहायक सेनानी के रूप में तैनात किया गया है। इनमें उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर और राकेश आर्य सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

बालाघाट में नए एसडीओपी भी पदस्थ

जिले में पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने के लिए चार राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की एसडीओपी पद पर तैनाती की गई है। दीपक तोमर को लांजी, चंद्रशेखर पांडे को बैहर और अभिषेक गौतम को परसवाड़ा एसडीओपी बनाया गया है।

 

See also  MP: दो संतान नियम पर फिर अटका पेंच, CM के निर्देश के बाद भी कैबिनेट तक नहीं पहुंचा प्रस्ताव